छत्तीसगढ़

कांग्रेस पहले अपनी पार्टी को जोड़ लें : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

Nil dhankar
9 Sept 2022 5:21 PM IST
कांग्रेस पहले अपनी पार्टी को जोड़ लें : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
x

बिलासपुर। एक दिन के प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले अपनी पार्टी को जोड़ लें, वह ठीक रहेगा। भारत जोड़ने की बात बाद में करेंगे। एक सवाल के जबाव में सीएम भूपेश बघेल को दी सलाह कहा कि वे कांग्रेस के नेता हैं, ये अच्छी बात है लेकिन उन्हें बोलते समय मर्यादा का ख्याल जरूर रखना चाहिए। उनकी असंयम की भाषा देश के लिए ठीक नही है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने शहर पहुंचे। वे अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में शिरकत करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभा कक्ष में केंद्र सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना में से एक जल जीवन मिशन की कार्यों की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री की समीक्षा बैठक प्रशासन के अधिकारियों का जमावड़ा रहेगा। पूरा फोकस केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के कार्यों पर ही रहेगा। केंद्रीय जनशक्ति नियोजन मंत्री पटेल सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय परीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से उनका काफिला सीधे कलेक्ट्रेट के लिए कूच करेगा। कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Next Story