छत्तीसगढ़
कांग्रेस सचिव को मिली गोली मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
Shantanu Roy
22 April 2024 12:10 AM IST

x
छग
जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा जिले में लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने पार्टी के नेता द्वारा गोली मारने की धमकी देने की बात कही है और फेसबुक पर लिखा है, गोली मारकर मेरी हत्या की जा सकती है। प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय के इस पोस्ट के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल मच गई है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय से इस मसले पर बातचीत की।
Next Story





