छत्तीसगढ़

21 प्रत्याशियों की घोषणा से बेचैन है कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज : BJP नेता

Nil dhankar
24 Aug 2023 9:56 AM IST
21 प्रत्याशियों की घोषणा से बेचैन है कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज : BJP नेता
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए शेष महीने ही रह गए हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का BJP प्रत्याशियों को नए कपड़े नहीं पहनने की सीख पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नए प्रत्याशियों से सामान्य बातचीत हुई है। प्रत्याशियों में सहजता, सरलता और विनम्रता जरूरी है। ऐसा हर प्रत्याशी का स्वभाव होना चाहिए।

बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा के 21 प्रत्याशियों को नए कपड़े नहीं पहनने और जो साधन है उसी पर चलने की सीख दी गई है। भाजपा को ढूंढे प्रत्याशी के कांग्रेस के आरोप पर नारायण चंदेल ने कहा कि 21 प्रत्याशियों की घोषणा से कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बेचैन है। कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी चयन को लेकर अंतर्द्वंद में जूझ रही है और भाजपा प्रवेश को लेकर भी कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर चिंता दिख रही है।

Next Story