छत्तीसगढ़

हरेली के अवसर पर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण

Nilmani Pal
17 July 2023 5:02 PM IST
हरेली के अवसर पर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण
x

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज हरेली त्यौहार के अवसर पर गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन मे सभापति प्रमोद दुबे एवं शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित कार्यकर्ताओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि आज के दिन खेती किसानी मे उपयोग मे आने वाले औजारो की पूजा करते है साथ ही अपने खेतो मे अच्छी फसल होने की कामना करते है। छत्तीसगढ़ की परम्पराओ को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे श्रीनिवास अविनय दुबे पुष्पराज बैद शिव वर्मा सुयश शर्मा संगीता दुबे गौतम यादव बाबा मसीह नवीन केशरवानी नवीन लाजरस धनसिंह यादव दीपक तांडी सलीम खान बालेश्वर सोना उपस्थित थे।

Next Story