छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी ने शिव डहरिया को दी बड़ी जिम्मेदारी

Shantanu Roy
9 Sept 2024 9:19 PM IST
कांग्रेस पार्टी ने शिव डहरिया को दी बड़ी जिम्मेदारी
x
छग
Raipur. रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके लिए डहरिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा, मुझे ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है।



इसके लिए मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व हमारे नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं. मैं विश्वास दिलाता हूं कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसे पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा एवं कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का अथक प्रयास करुंगा।
Next Story