
x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चोरों ने एक बार फिर धावा बोल दिया। खास बात यह है कि यह घटना एसपी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। चोर न सिर्फ कार्यालय से सामान चोरी कर ले गए, बल्कि जाते-जाते फर्श और दीवारों पर ‘आई लव यू अंबिकापुर’ समेत कई भद्दी गालियां भी लिख गए। इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के मुताबिक चोर राजीव भवन से 73 से ज्यादा नलों की टोटियां, वॉश बेसिन और स्टील पाइप चोरी कर फरार हो गए। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले दो साल में तीसरी बार कांग्रेस कार्यालय को निशाना बनाया गया है। हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस एक भी मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।
इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब एसपी कार्यालय के इतने करीब चोरी हो सकती है और आरोपी बार-बार बच निकलते हैं, तो यह पुलिस की नाकामी या संरक्षण की ओर इशारा करता है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने फिलहाल पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है, जिससे विपक्ष को सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमला बोलने का मौका मिल गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





