छत्तीसगढ़
घिरे कांग्रेस विधायक, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
7 Nov 2024 10:17 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
पेंड्रा: रतनपुर के ग्राम पंचायत पुडू के आश्रित ग्राम बांग्लाभाटा में आदिवासी क्रिश्चियन समुदाय के द्वारा चर्च का निर्माण और उद्घाटन को लेकर विवाद बढ़ रहा है। हिंदू संगठनों ने प्रार्थना सभा भवन का उद्घाटन का विरोध किया, जिसके चलते प्रार्थना सभा भवन उद्घाटन रोकना पड़ा और अब इस मामले को लेकर राजनीति की सियासत भी गरमा गई है।
कांग्रेस विधायक के बयान से हिंदू संगठन का आक्रोश भड़क उठा है। वहीं अब कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के द्वारा भगवा आतंक, गुंडागर्दी शब्द का प्रयोग किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति भी गरमा गई है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पेंड्रा दुर्गा चौक में एकत्रित होकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मुर्दाबाद के नारे लगाए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी भी हुई।
कोटा कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव जिसे प्रार्थना सभा भवन बता रहे हैं, इस पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप जुदेव भड़क उठे हैं, उन्होंने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पट्टे की जमीन में चर्च बनाकर आदिवासियों को धर्मांतरण करने का भी आरोप लगा चुके हैं। जिसे लेकर हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पेंड्रा दुर्गा चौक में एकत्रित होकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मुर्दाबाद के नारे लगाए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी भी हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





