छत्तीसगढ़

ED जांच को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा

Nilmani Pal
28 Feb 2025 11:25 AM IST
ED जांच को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा
x

रायपुर। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी और महामंत्री से ईडी की पूछताछ के विषय पर चर्चा करना चाह रहे थे। उमेश पटेल ने यह मुद्दा उठाया।

इस पर अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रश्न काल के बाद चर्चा की बात कही। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने तत्काल चर्चा की मांग करते हुए नारे बाजी करने लगे। इसका भाजपा विधायकों ने भी विरोध कर नारेबाजी की। इसी शोर गुल में स्पीकर ने सदन की कार्रवाई 5मिनट के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का तीसरा दिन काफी नोकझोंक वाला रहा। सत्तापक्ष के विधायकों के साथ ही विपक्ष ने भी सरकार की जमकर घेराबंदी की। प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने बंद उद्योगों और मजदूरों के मुआवजे के भुगतान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंडरिया और कवर्धा के शक्कर कारखाने को सरकार ने पैसे नहीं दिए इसलिए दोनों बंद हो गए हैं। यह कैसी उद्योग नीति है।

Next Story