छत्तीसगढ़
कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी बाल-बाल बचे, कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
Nil dhankar
24 Nov 2021 4:52 PM IST

x
बड़ा हादसा
छग के कांकेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में भानुप्रतापपुर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी बाल बाल बच गए। ये हादसा कोंडागांव से 10 किमी जुगानी नाला के पास हुआ है। पुलिस ने बताया कि मवेशी के सामने आने से उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बता दें कि विस उपाध्यक्ष मनोज मंडावी आज बस्तर में आयोजित सीएम भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल होने के जा रहे थे। खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





