छत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायक चर्चा में, अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के होर्डिंग्स पर लगाया प्रतिबंध

Nilmani Pal
27 Jun 2022 8:10 AM GMT
कांग्रेस विधायक चर्चा में, अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के होर्डिंग्स पर लगाया प्रतिबंध
x

कोरिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने संगठन के कई पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के नाम सीएम से मुलाकात करने वालों की सूची से हटवा दिया है। वहीं मनेन्द्रगढ़ शहर में होर्डिंग्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जून से कोरिया जिले के दौरे पर रहने वाले हैं। 29 को मनेंद्रगढ़ विधानसभा के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। भूपेश बघेल इस दौरान विश्राम गृह में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है, इस सूची में कई कांग्रेस नेताओ के नाम हटाये जाने की खबर मिली है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मनेन्द्रगढ़ शहर के होर्डिंग्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मनेन्द्रगढ़ पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी इशहाक खान ने होर्डिंग्स पर प्रतिबंध को लेकर कहा कि विधायक विनय जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के कहने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जबकि ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि विधायक ने इसलिए प्रतिबंध लगवाया है कि कोई और नेता मुख्यमंत्री के स्वागत का होर्डिंग न लगा सके।

Next Story