छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक ने अधिकारियों पर लगाया सनसनीखेज आरोप
Nil dhankar
29 Nov 2022 4:30 PM IST

x
रायपुर। कांग्रेस विधायक व सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह ने नर्सिंग कॉलेजों में 12वीं पास छात्र-छात्राओं को एडमिशन देने के लिए सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। विधायक सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मनमानी और लालफीताशाही के कारण बच्चे स्वास्थ्य शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इनके हाथ में कलम के बजाय बंदूक पकड़ाना चाहते हैं, जो चिंताजनक है।
Next Story





