छत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज हॉस्पिटल में भर्ती, सीएम ने जाना हाल-चाल

Nil dhankar
19 Jan 2023 12:00 PM IST
कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज हॉस्पिटल में भर्ती, सीएम ने जाना हाल-चाल
x

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी से कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई है। तबियत बिगड़ने की वजह से चिंतामणि महाराज को आनन-फानन में गंभीर हालत में अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है।

संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने फोन पर उनका हाल-चाल जाना। वहीं डॉक्टरों की विशेष टीम संसदीय सचिव का उपचार कर रही है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story