छत्तीसगढ़

पीसीसी दफ्तर में कांग्रेस की बैठक शुरू

Nilmani Pal
22 Feb 2023 11:37 AM IST
पीसीसी दफ्तर में कांग्रेस की बैठक शुरू
x
छग

रायपुर। कांग्रेस के प्रतावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रभारी कुमारी शैलजा पार्टी नेताओं की मीटिंग ले रहे हैं। यह मीटिंग राजधानी के पीसीसी दफ्तर में आयोजित हो रही हैं। बैठके में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहम मरकाम भी मौजूद हैं। इसके अलावा दुसरे सेल के नेता और रायपुर के कई कांग्रेस नेता भी मीटिंग का हिस्सा हैं।

बता दे की एआईसीसी का 85वां अधिवेशन 24, 25, 26 फरवरी को चलेगा। अधिवेशन में विभिन्न विषयो की विषय कमेटियां विमर्श करके अपनी अनुशंसा देंगी। इसके संबंध में कांग्रेस के अधिवेशन में प्रस्ताव पारित होगा। अधिवेशन के प्रथम दिन 24 फरवरी को प्रतिनिधियों का रजिस्ट्रेशन होगा। दूसरे दिन पीसीसी एवं एआईसीसी प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। तीसरे दिन विशाल आमसभा होगी। आमसभा जोरा में कृषि विश्वविद्यालय के सामने होगा।


Next Story