छत्तीसगढ़
कांग्रेस की सूची कल जारी होगी, टीएस सिंहदेव ने बताया, बीजेपी पर साधा निशाना
jantaserishta.com
25 Jan 2025 9:44 PM IST

x
फाइल फोटो
रायपुर: प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. जहां भाजपा पार्टी में प्रत्याशियों की घोषणाओं का दौर शुरु हो चुका है. वहीं विधानसभा की तरह इस चुनाव में भी कांग्रेस में मंथन जारी है. आज राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई. कल यानी 26 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ आएंगे. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी कि कांग्रेस की सूची कल जारी होगी.
कांग्रेस मुख्यलय में परिचर्चा में प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं. पूर्व डिप्टी सीएम ने बैठक को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सचिन पायलेट कल आएंगे और 6 बजे से बैठक लेंगे. आज शेष प्रक्रिया पर मंथन कर रहे है, शिकायतों को लेकर भी चर्चा कर रहे है. आज की बैठक में 80% सिंगल नामो पर चर्चा हो चुकी है.
EVM की परेशानियों को लेकर कांग्रेस कल निर्वाचन आयोग जाएगी. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि चुनाव में EVM के उपयोग पर चर्चा की गई है. कांग्रेस EVM पर लिखित में पहले आवेदन कर चुकी है. कल आयोग जाकर समझा जाएगा कि व्यवस्था क्या है.
भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर पूर्व उपमुख़्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी के सूची आने के बाद कलेश स्पष्ट है. कांग्रेस पार्टी, बीजेपी की स्तिथि देख रही है. हर चुनाव में कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखने को मिलती है. बस इसे संभालने की जरूरत है.
Tagsटीएस सिंहदेवनगरीय निकाय चुनावछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावTS SinghdevMunicipal ElectionsChhattisgarh Municipal Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





