छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता के बेटे ने मचाया उत्पात, एसडीओपी के साथ मारपीट करने का लगा आरोप

Nil dhankar
14 Oct 2021 6:13 PM IST
कांग्रेस नेता के बेटे ने मचाया उत्पात, एसडीओपी के साथ मारपीट करने का लगा आरोप
x
छत्तीसगढ़

कोंडागांव। गरबा उत्सव के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव के बेटे सिद्धार्थ श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब के नशे में ना सिर्फ हंगामा किया बल्कि मना करने पर एसडीओपी के साथ मारपीट की। अब पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस बीच सिद्धार्थ के पिता मनीष ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव के विकास नगर स्थित स्टेडियम मैदान में गरबा उत्सव चल रहा था। गश्त पर निकले SDOP निमितेश सिंह परिहार को सूचना मिली कि वहां कुछ युवक हंगामा कर रहे हैं। SDOP वहां पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों को मना किया तो एक युवक ने मारपीट शुरू की दी। इस दौरान उनके ड्राइवर ने बीच बचाव किया तो आरोप है कि उसका मोबाइल छीन कर पटक दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाकी सभी भाग निकले। पकड़ा गया आरोपी युवक प्रदेश कांग्रेस महासचिव का बेटा सिद्धार्थ श्रीवास्तव है। गुरुवार की सुबह पुलिस ने 5 और लड़कों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस पर सभी के ऊपर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।


Next Story