छत्तीसगढ़

रैगिंग मामले में कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 May 2022 2:44 AM GMT
रैगिंग मामले में कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार
x
छग

दुर्ग। जिला पुलिस ने पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु बंजारे के बारे में पता चलते ही पुलिस ने बेमेतरा से गिरफ्तार किया है। बता दें कि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे ​हिमांशु बंजारे के खिलाफ रैगिंग और मारपीट का मामला दर्ज है। भिलाई नगर थाना पुलिस ने मार्च में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

वहीं शिकायत के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अब पुलिस ने बेमेतरा में घेराबंदी कर आरोपी हिमांशु बंजारे को दबोचा है। मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी की तलाश जारी है।


Next Story