छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को कांग्रेस नेताओं ने दिया पदयात्रा में शामिल होने का न्यौता

Nil dhankar
24 Sept 2022 11:52 AM IST
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को कांग्रेस नेताओं ने दिया पदयात्रा में शामिल होने का न्यौता
x

रायपुर। पदयात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम नवरात्रि के अवसर पर 26 सितंबर से 4 दिनों तक 162 किलोमीटर की पदयात्रा कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक करने जा रहे हैं। इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कोंडागांव के कांग्रेस नेताओं ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया।

बता दें इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को बताया था कि छत्तीसगढ़ में 1 दिन में 50 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हैं। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा था की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता पहले जनता से झूठी बात कह रहे थे अब अपने नेता को झूठी बात बता रहे हैं। बता दे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रति वर्ष नवरात्र में कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक पदयात्रा करते रहे हैं।


Next Story