छत्तीसगढ़
जिला पंचायत सदस्य सहित कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया
jantaserishta.com
1 May 2024 9:20 PM IST

x
छत्तीसगढ़
रायगढ़। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति-रीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है. वित्त एवं आवास-पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, रायगढ़ के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुमचंद अग्रवाल सहित महावीर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा में प्रवेश किया।
कांग्रेस नेताओं ने सनातन धर्म की रक्षा और पीएम मोदी के विकसित भारत के निर्माण के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया. सभी ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में राज्य की 11-11 सीटें पीएम मोदी की झोली में डालकर उनको मजबूत करने का भरोसा दिलाया है.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने भी उम्मीद जताई है कि पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने से विकसित भारत की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी. उन्होंने रायगढ़ सहित प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाने की अपील की है. इस दौरान ब्रृजेश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल भी उपस्थित थे.
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़मंत्री ओपी चौधरीओपी चौधरीजिला पंचायत सदस्य कैलाश नायकपूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुमचंद अग्रवालCG NewsChhattisgarh NewsMinister OP ChaudharyOP ChaudharyDistrict Panchayat member Kailash Nayakrepresentative of former MLA Hukumchand Aggarwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





