छत्तीसगढ़

अपहरण कर कांग्रेस नेत्री के पति की हत्या की कोशिश, अधमरा छोड़ भागे बदमाश

Nil dhankar
10 May 2026 8:05 AM IST
अपहरण कर कांग्रेस नेत्री के पति की हत्या की कोशिश, अधमरा छोड़ भागे बदमाश
x
छग

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति के साथ अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने पहले पीड़ित का अपहरण किया, फिर गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों और कड़े से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में पीड़ित के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित रोशन लाल पाटले गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 की पूर्व पार्षद के पति हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यू मुरली राव और विष्णु तिवारी ने उन्हें घूमने के बहाने कार में बैठाकर जबरन अपने साथ ले गए और गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्कों के साथ कड़े से हमला कर दिया।

इस हमले में रोशन लाल पाटले के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Next Story