छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता की बहू फंदे पर मिली, बेटा पुलिस हिरासत में

Nil dhankar
24 March 2025 1:22 PM IST
कांग्रेस नेता की बहू फंदे पर मिली, बेटा पुलिस हिरासत में
x
छग

राजनांदगांव। जिले में नवविवाहिता की लाश घर पर पंखे से लटकी मिली। मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायका पक्ष को जैसे ही इसकी जानकारी मिली सभी मौके पर पहुंचे। घर से लेकर थाने तक जमकर हंगामा मचाया। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है।

परिजनों ने बताया कि दामाद उनकी बेटी से पैसे मांगता था। रुपए नहीं देने पर मारपीट करता था। धमकी देता था कि जो करना है कर लो वह पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी पति घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है।

हंगामे के बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में रखा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सलोनी की रहने वाली भूमिका दुबे (24) की शादी घुमका के सोनल द्विवेदी (28) से 22 जनवरी 2025 को हुई थी। सोनल द्विवेदी ड्राइवरी का काम करता है।

Next Story