छत्तीसगढ़
'कांग्रेसी नेता पाला बदलने वाले हैं....' , कृषि मंत्री का बड़ा बयान
jantaserishta.com
1 May 2026 12:22 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश कांग्रेस की मैराथन बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे हुए है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की इस बैठक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बैठक को लेकर कृषि मंत्री राम विचार नेताम कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेसी नेता पाला बदलने वाले हैं, इसलिए केंद्रीय नेतृत्व को बैठक करनी पड़ रही है।
मंत्री नेताम के इस बयान को लेकर कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने पलटवार किया है। विधायक संदीप साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से कशमकश मची हुई है उसका अनुभव करते हुए वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम इस तरह का बयान दे रहे हैं। ये हमारी रूटिंग बैठक है, हर दो चार-पांच महीने में इस तरह की बैठके होती है, यह हमारे लिए खुशी है।
आपको बात दें कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज बैठक लेंगे। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे सभी जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक में संगठन के कामकाज के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। सरकार के सुशासन तिहार में सरकार को घेरने रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बैठक होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





