छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा बोले - आज प्रजातंत्र खतरे में है

Nilmani Pal
13 Jun 2022 9:47 AM GMT
कांग्रेस नेता विवेक तन्खा बोले - आज प्रजातंत्र खतरे में है
x

रायपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर की जा रही ईडी कार्रवाई को लेकर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि भाजपा के द्वारा राजनीतिक द्वेष के कारण राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ केस किया जा रहा है। केवल कांग्रेस ही नहीं सभी विरोधी पार्टी के नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। भाजपा चाहती है लोकतंत्र खत्म हो, देश में द्वेष फैले।

आगे विवेक तन्खा ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी राजनीति पार्टी और नेताओं का सम्मान होता है। आज प्रजातंत्र खतरे में है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज ऐसी स्थिति है कि भाजपा ज्वाइन कर लो ईडी सहित सारे केस खत्म हो जाते है।

Next Story