छत्तीसगढ़

राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला: कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने लगाए गंभीर आरोप

Admin2
14 Jun 2021 6:45 AM GMT
राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला: कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने लगाए गंभीर आरोप
x

रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे ​है। इस मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस वरिष्ठ नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी जमीन खरीदी में घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए 18 करोड़ में जमीन खरीदी की गई। छत्तीसगढ़ से इकट्ठा की गई राशि से ही जमीन खरीदी की गई है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस घोटाले में छत्तीसगढ़ की राशि का ही उपयोग किया गया। प्रदेश की जनता ने राम मंदिर के लिए राशि दी थी। सीएम भूपेश बघेल ने भी राम मंदिर के लिए राशि दी थी।






Next Story