छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

Admin2
15 Aug 2021 10:39 AM IST

रायपुर। कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. और कहा- स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान बलिदानी देशभक्तों का पुण्य स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने फिरंगी सत्ता की कठोर यातनाओं से जूझते हुए देश को आजाद कराया। यह पावन दिवस स्वतंत्रता को यशस्वी और दीर्घायु बनाने के लिए हमें अपने राष्ट्रीय दायित्वों को निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देता है. आइये ! हम सब मिलकर इस पवित्र अवसर पर अपने प्यारे देश की अखंडता एकता आपसी भाईचारा समता और हमारे लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प फिर से दोहरायें. आजाद हिंद जिंदाबाद - कौमी नारा वंदेमातरम

Next Story