छत्तीसगढ़

अहमदाबाद रवाना हुई कांग्रेस नेत्री रत्नावली

Nil dhankar
30 July 2022 2:12 PM IST
अहमदाबाद रवाना हुई कांग्रेस नेत्री रत्नावली
x

रायपुर। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य, छग महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव,अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष,हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए हाईकमान द्वारा अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा की नियुक्त मुख्य पर्यवेक्षक रत्नावली कौशल महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर रविवार को नियमित उड़ान से रायपुर से दिल्ली होते अहमदाबाद के लिए रवाना हो रही है।

रत्नावली कौशल ने जानकारी देते हुए कहा की महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा जी के निर्देश पर गुजरात चुनाव के लिए नियुक्त हुए सभी पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक 1अगस्त को अहमदाबाद में रखा गया है,जिसमे अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश राष्ट्रीय नेतृत्व से हुआ है उक्त बैठक में शामिल होने के लिए अहमदाबाद जा रही है।

ज्ञात हो की वर्तमान में छग प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग में रत्नावली कौशल एक तेज तर्रार उभरती हुई नेत्री के तौर पर अपना स्थान बना रही है,और उनकी इन्ही राजनीतिक कुशलता को देखते हुए सुश्री कौशल को गुजरात चुनाव के लिए अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित क्षेत्र है,और वर्तमान में उक्त लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्र आते है।

Next Story