छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता ने 6 साल तक किया दुष्कर्म, युवती ने पुलिस को बताई आपबीती

Nilmani Pal
4 April 2024 11:17 AM GMT
कांग्रेस नेता ने 6 साल तक किया दुष्कर्म, युवती ने पुलिस को बताई आपबीती
x
गिरफ्तार

कांकेर। देश में कड़े कानून होने के बाद भी महिलाओं, नाबालिगों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप, हत्या और लूटपाट जैसी घटनाएं हजारों की संख्या सामने आ रही है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला अब कांकेर जिले के पंखाजूर से सामने आया है। यहां युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ने युवती को हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुप्रकाश मल्लिक कांकेर जिले का पंखाजूर थाना क्षेज्ञ का रहने वाला है। वह युवती के साथ छह वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story