छत्तीसगढ़

महिला के साथ कांग्रेस नेता ने की गुंडई, घसीट-घसीटकर पीटा

Nilmani Pal
2 May 2024 12:24 PM GMT
महिला के साथ कांग्रेस नेता ने की गुंडई, घसीट-घसीटकर पीटा
x
छग

सूरजपुर। लोकसभा चुनाव के ​बीच सूरजपुर से एक कांग्रेस नेता की दबंगई सामने आया है। कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव सिंह ने एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पीड़िता ने SP ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत की।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला रामनुजनगर के धनेशपुर गांव का है। दरअसल, यहां एक महिला ने अपने पै​तृक सं​पत्ति में कंट्रक्शन का काम करवा रही थी। जिसको तोड़ने के लिए कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव सिंंह गया हुआ था। इस दौरान दीवार तोड़ने को लेकर कांग्रेस नेता का महिला के साथ विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कांग्रेस नेता ने महिला के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया है।

घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंची और कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब पुलिस महिला के शिकायत पर मामले को संज्ञान में लिया और जांच कर रही है। वहीं इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता ने महिला के साथ मारपीट कर रहा है।

Next Story