छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता ने किया सेक्स करने का डिमांड, पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने रायपुर एसएसपी से की शिकायत

Nil dhankar
4 April 2023 1:46 PM IST
कांग्रेस नेता ने किया सेक्स करने का डिमांड, पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने रायपुर एसएसपी से की शिकायत
x

रायपुर। रायपुर के कांग्रेस नेता पर कांग्रेस पार्टी की ही महिला नेत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि कांग्रेस नेता उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर कर रहा था। लगातार दबाव बना रहा था, पार्टी में प्रतिष्ठित पद दिलाने के एवज में हमबिस्तर होने कह रहा था। महिला ने अश्लील कॉल और चैट होने का दावा भी किया। इस मामले में महिला नेत्री ने रायपुर एसएसपी से शिकायत भी की है। वहीं दूसरी और जिस नेता पर यह गंभीर आरोप लगे हैं। वह महिला को ब्लैकमेलर बता रहा है।

मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इस इलाके में रहने वाले कांग्रेस के नेता जयंत साहू पर यह इल्जाम लगे हैं। जयंत धरसींवा के पूर्व जनपद सदस्य रहे हैं, फिलहाल धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं। गंभीर आरोप लगाने वाली महिला नेत्री बेमेतरा की रहने वाली है। जयंत और महिला नेत्री की दोस्ती कुछ समय पहले फेसबुक पर हुई, महिला रायपुर आने लगी। जयंत से पारिवारिक संबंध बन गए तो घर में भी उठना-बैठना शुरू हो गया, इसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि एक बड़ा विवाद जग जाहिर हो गया।


Next Story