छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने काटा तिरंगे वाला बर्थडे केक, एएसपी से हुई शिकायत

Nil dhankar
9 Jan 2022 3:53 PM IST
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने काटा तिरंगे वाला बर्थडे केक, एएसपी से हुई शिकायत
x
छग न्यूज़

भिलाई। दुर्ग जिले में कांग्रेस नेता ने अपने जन्मदिन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे वाला बर्थडे केक काटा। इस बात की शिकायत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ता रोशन सिंह ने एएसपी संजय ध्रुव से की है। रोशन का आरोप है कि कालीचरण ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी की तो उसके खिलाफ तुरंत FIR हो गई। यहां तिरंगा झंडे का अपमान पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता ने किया तो अब तक पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। रोशन ने कहा यदि पुलिस इस मामले में FIR दर्ज नहीं की तो हम इसका विरोध करेंगे।

रोशन ने बताया है कि बीती रात उनके मोबाइल पर एक तस्वीर आई। उस तस्वीर में पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता जोहन सिंह अपने समर्थकों के साथ जश्न मना रहा है। उस दौरान उसने भारतीय तिरंगे का रूप देते हुए केक भी काटा है। यह हमारे देश के तिरंगे व प्रतीक चिन्ह का घोर अपमान है। इसलिए इस तरह के लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। एएसपी ने बताया कि मामले को जांच के लिए छावनी पुलिस को कहा गया है। जांच के बाद यदि सच्चाई सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Next Story