छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता ने किया भानुप्रतापपुर उपचुनाव जीतने का दावा

Nil dhankar
19 Nov 2022 10:50 AM IST
कांग्रेस नेता ने किया भानुप्रतापपुर उपचुनाव जीतने का दावा
x

रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है. जोन, सेक्टर और बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही पार्टी ने भारी बहुमत के साथ उपचुनाव में जीत हासिल करने का दावा किया है.

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष ने सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है. बूथ स्तर तक नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. कांग्रेस इस उपचुनाव को भारी बहुमत के साथ जीतेगी.

गौरतलब है कि उपचुनाव के लिए मंत्रियों के साथ 40 से अधिक विधायकों और पूर्व विधायकों को विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया गया है. वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही हजारों कार्यकर्ता चुनाव में जुट गए हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल के बाद अब गुजरात में स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है, जहां वे कई विधानसभा सीटों में जनसभा को संबोधित करेंगे.


Next Story