छत्तीसगढ़

Congress नेता का दावा, साहू समाज को जितना महत्व पार्टियां देंगी, उनको फायदा होगा

Nil dhankar
10 Jun 2024 11:36 AM IST
Congress नेता का दावा, साहू समाज को जितना महत्व पार्टियां देंगी, उनको फायदा होगा
x

बिलासपुर bilaspur news। बिलासपुर सांसद तोखन साहू tokhan sahu केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है। इस मामले पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू dhanendra sahu ने कहा है कि तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाने से BJP को फायदा होगा। धनेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज की जनसंख्या सबसे ज्यादा है।

धनेंद्र साहू ने कहा कि जनसंख्या अनुरूप BJP-कांग्रेस साहू समाज को महत्व दें। BJP-कांग्रेस सत्ता-संगठन में साहू समाज को महत्व दें। साहू समाज को जितना महत्व पार्टियां देंगी, उनको फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि 2018 में ताम्रध्वज साहू को CM मानकर साहू समाज ने वोट किया। 2023 में अरुण साव को CM मानकर साहू समाज ने वोट किया। जाहिर है दोनो बार राज्य में सत्ता पलटगई।

chhattisgarh news बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तोखन साहू को मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। साथ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे।

Next Story