छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की सेवा कर कांग्रेस नेता बने विधायक, भाजपा नेता का गंभीर आरोप

Nilmani Pal
21 Dec 2022 9:25 AM GMT
मुख्यमंत्री की सेवा कर कांग्रेस नेता बने विधायक, भाजपा नेता का गंभीर आरोप
x

मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा क्षेत्र में भरी सभा के दौरान भाजपा नेता ने मरवाही विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि विधायक कांग्रेस के धन संग्रह में लगे हुए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जो बड़े अधिकार और कलेक्टर जेल गए हैं, विधायक उस पैसे के बंदरबांट में हिस्सा लेने गए हैं।

दरअसल, मंगलवार को मरवाही विधानसभा के कोटमीकला गांव में भाजपा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव सहित अन्य नेता मौजूद थे। अपने संबोधन के दौरान अनुराग सिंहदेव ने मरवाही विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जिस मामले में अधिकारी जेल जा रहे हैं, उस मामले में मरवाही विधायक कलेक्शन का काम कर रहे हैं। सिंहदेव ने यहां तक कहा कि मरवाही विधायक जनता की नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की सेवा कर रहे हैं और इसीलिए विधायक बने हैं।

वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में बन रही खराब सड़क, गुणवत्ताहीन निर्माण और रेत आदि के कारोबार में विधायक का संरक्षण और संलिप्तता है। इसके जवाब में मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव ने कहा कि भाजपा नेता ने कलेक्शन की बात किस संदर्भ में कही है, इसकी मुझे तो जानकारी नहीं है और लगाए गए सारे आरोप निराधार है, जिसकी पड़ताल के बाद ही आगे कुछ कह पाऊंगा।


Next Story