छत्तीसगढ़

बहू के लिए वोट मांग रहा कांग्रेस नेता, दीपक बैज से शिकायत

Nilmani Pal
3 Feb 2025 1:44 PM IST
बहू के लिए वोट मांग रहा कांग्रेस नेता, दीपक बैज से शिकायत
x
छग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच बिलासपुर के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी और पीसीसी चीफ से की गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज से निष्कासन की मांग की है. वहीं सह प्रभारी विजय जांगड़े ने कार्रवाई की जाने की बात कही है.

दरअसल, बिलासपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 68 से कांग्रेस ने प्रीति मनीष गढ़ेवाल को टिकट दिया है. प्रीति ने शिकायत पत्र में बताया कि वार्ड नंबर 68 रामकृष्ण परमहंश कोनी से कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास द्वारा अपने भाई की पत्नी योगिता श्रीवास को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतार कर पार्टी विरोधी कार्य किया जा रहा है. जिससे कांग्रेस और पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान पहुंच रहा है. प्रीति गढ़ेवाल ने पीसीसी चीफ से निष्कासन की कार्रवाई की मांग की है.



Next Story