
x
छग
बिलासपुर। यूथ कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस नीतेश ठाकुर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर धारा 307 और SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि बीते 2 जून को ये वारदात हुई थी, जिसमें मस्तूरी युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष पर शुक्रवार की शाम युवकों ने जानलेवा हमला किया था।
इस हमले में घायल विश्वजीत को अपोलो में भर्ती कराया गया है। इधर सिविल लाइन पुलिस ने माल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और उसके साथियों के खिलाफ बलवा और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि सिविल लाइन पुलिस ने ये पूरी कार्रवाई की है और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Tagsबिलासपुरयूथ कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंतमुख्य आरोपी जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस नीतेश ठाकुरबिलासपुर न्यूज़बिलासपुर बिग न्यूज़बिलासपुर क्राइमबिलासपुर बिग न्यूज़BilaspurYouth Congress leader Vishwajeet Anantmain accused District Vice President Youth Congress Nitesh ThakurBilaspur NewsBilaspur Big NewsBilaspur Crime

Nilmani Pal
Next Story