छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी की हत्या का मामला: डीजीपी ने SIT का किया गठन, नाबालिग आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस

jantaserishta.com
13 Oct 2021 11:36 PM IST
कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी की हत्या का मामला: डीजीपी ने SIT का किया गठन, नाबालिग आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस
x
छत्तीसगढ़

रायगढ़। जिले के लैलूंगा में कुछ दिन पहले हुए कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस अब नाबालिग आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी मामले में परिजनों ने घटना की फिर से जांच की मांग की गई थी जिसके बाद जांच के लिए डीजीपी ने SIT का गठन किया था एसआईटी की टीम ने अब आरोपियों के डीएनए टेस्ट का फैसला लिया है.

दरअसल कुछ दिन कारोबारी और कांग्रेस नेता मदन मित्तल और उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें चार नाबालिग थे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से ही मृतक के परिजन जांच से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने सीएम से मिलकर मामले की दोबारा जांच कराने की मांग की थी जिसके बाद SIT का गठन किया था
जिसमें कोरबा और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई थी जांच के दौरान घटनास्थल पर मृतकों के शरीर से बाल मिले हैं. पुलिस ये मान रही है कि ये आरोपियों के हो सकते हैं लिहाजा पुलिस अब आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story