छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता आनंद मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Janta Se Rishta Admin
2 Dec 2021 8:31 AM GMT
कांग्रेस नेता आनंद मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
x

रायपुर। पोलिंग बूथ कांग्रेस के अंतर्गत आनंद मिश्रा को छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है. इसी कड़ी में नव अखिल भारतीय पोलिंग बूथ कांग्रेस की मिशन 2024 के परिपेक्ष में अकबर रोड के गर्वी गुजरात भवन में बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष इंतखाब आलम के अलावा महासचिव रोशन बघेल गुरुबख्श अहलुवालिया विनोद जी सुधीर मेहता सुनील सक्सेना रवि वालिया राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र सिंह सोलंकी आई टी सेल के रिजवान अहमद छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा के अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

सभी उपस्थित पदाधिकारीओ ने रास्ट्रीय स्तर पर पोलिंग बूथ को मजबूत कर 2024 के मिशन के उद्देश्य जिसमे राहुल जी का हाथ मजबूत कर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने पूरी ताकत सेसशक्त रूप में कार्य कर कांग्रेस को विजय दिलाने की शपथ ली। अखिल भारतीय पोलिंग बूथ कांग्रेस इंतखाब आलम ने कहा किसी भी राजनैतिक दल की आत्मा या यूं कहें रीढ़ की हड्डी होती उस दल की बूथ इकाई जो जनता मतदाताओं से सीधे संपर्क में रहते है।अपने दल की रीति नीति सिद्दांत जनता तक पहुँचा मतदान में उनका माईंड सेट करती है। जिस दल की बूथ इकाई ज्यादा मजबूत होती वह चुनाव जीतता है।









Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta