छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता पर अवैध कब्जा करने का आरोप, जमकर हुई झूमाझटकी

Nil dhankar
27 Dec 2024 5:05 PM IST
कांग्रेस नेता पर अवैध कब्जा करने का आरोप, जमकर हुई झूमाझटकी
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में नया बस स्टैंड के सामने बनी जायसवाल कॉलोनी में अवैध कब्जे को लेकर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और शैलेन्द्र जायसवाल के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान धक्कामुक्की और जमकर झूमाझटकी भी हुई। दरअसल, नगर निगम की टीम यहां अवैध कब्जा करने पर कार्रवाई करने पहुंची थी। तभी दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि रायपुर रोड में मंडपम शादी भवन के बाजू कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल जायसवाल कॉलोनी का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि जायसवाल कालोनी के संचालक द्वारा अवैध रूप से बांस बल्ली लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया गया है।

जायसवाल कॉलोनी के लिए सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा करने और बांस बल्ली लगाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम से की, जिस पर शुक्रवार को नगर निगम की अतिक्रमण विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी।


Next Story