छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो यात्रा कर बेवजह अपने ऊर्जा का अपव्यय कर रही है कांग्रेस : नरेंद्र सिंह तोमर

Nilmani Pal
28 Nov 2022 2:56 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा कर बेवजह अपने ऊर्जा का अपव्यय कर रही है कांग्रेस :  नरेंद्र सिंह तोमर
x

रायपुर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ओडिशा से रायपुर लौटकर मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा का न कोई विषय न कोई मुद्दा से जुड़ा हुआ है। भारत तो पहले से ही जुड़ा ही हुआ है। कांग्रेस बेवजह अपने ऊर्जा का अपव्यय कर रही है। कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने यात्रा की जा रही है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन रविवार शाम को राहुल गांधी इंदौर के राजवाड़ा पहुंचे। राजवाड़ा पर सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने इंदौर की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंदौर शहर की साफ सफाई देखकर शहरवासियों के साथ ही सफाईकर्मचारियों की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।

सभा को संबोधित करने से पहले राहुल ने मां अहिल्या के चित्र पर माल्यार्पण किया..यहां राहुल गांधी ने कहा कि चीन की सेना ने देश का जितना नुकसान नहीं किया,उतना नोटबंदी और जीएसटी ने किया। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को पांचवां दिन था। यात्रा शाम के समय इंदौर के राजवाड़ा पर पहुंची..जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजवाड़ा पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा..राहुल गांधी ने कहा कि जो काम चीन के सेना नहीं कर सकती, वो काम जीएसटी और नोटबंदी ने किया। इन नीतियों का लक्ष्य छोटे व्यापारियों को खत्म करना था। इस वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी।

Next Story