
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार ने कहा, किसी दूसरे देश ने भारत से कहा कि जितना टैरिफ आप हमारे उत्पादों के आयात पर लगाते हैं, उतना हम भी आप पर लगायेंगे, अर्थात् रेसीप्रोकल टैरिफ।कांगरेड गिद्धों को इसमें भी अवसर मिल गया मोदीजी पर आक्रमण का, शेयर मार्केट गिराने के लिए दुष्प्रचार करने का। जहां कांग्रेस हो, वहां देश के दुश्मनों की आवश्यकता ही नहीं है। कोई भी देश अपने घरेलू हित के लिए नियम बनाने के लिए स्वतंत्र है। अगर वह अपने देश के अपराधियों को हथकड़ी लगा कर वापस भेज रहा है, तो वह भी उसका अधिकार है। वह अगर अपनी नयी व्यापार नीति के तहत पारस्परिक कर आरोपित कर रहा है, तो उसमें कांगरेड जैसे रुदालियों को छाती पीटने का कोई कारण नहीं है। देश आपके रोने का किराया अब नहीं भरने वाला है मिस्टर कांगरेड।
भारत अपने हिसाब से अपना कर दर निर्धारित करेगा। हमें भी यह अधिकार है। दुनिया भर के साथ ट्रम्प सरकार पारस्परिक टैरिफ लगाने की नीति पर चल रहा है। यह कोई भारत की ही बात नहीं है। चीन पर तो भारत से डेढ़ गुना अधिक टैरिफ लगाया है। वहां अगर कोई कांग्रेसी सांसदों की तरह चिल्लाए, तो सोचिए वहां क्या सलूक किया जा सकता है इनके साथ। इससे पहले शेयर मार्केट को कभी राजनीति का मोहरा नहीं बनाया गया था लेकिन कांग्रेस ने उसे भी नहीं छोड़ा। समय है यह अपनी सरकार और अपने लोगों पर भरोसा करने का। भारत विरोधी कांगरेड के विरुद्ध जी-जान से खड़े रहने का।
मैं अपनी निजी बात बता रहा हूं। अपने तीन दशक के करियर में जो भी कमाया-बचाया हुआ है मैंने, वह सभी शेयर बाजार में ही निवेशित किया हुआ है। निस्संदेह हर ‘राहुल रोना’ पर अस्थायी रूप से लाखों का नुकसान अस्थायी रूप से हो जाता है। किंतु अपनी सरकार और अपने देश के विकास की स्टोरी पर, मोदीजी पर इतना अधिक चट्टानी भरोसा है मेरा कि ऐसी हर गिरावट में कुछ न कुछ और खरीदने का अवसर ही समझ लेने की कोशिश करता हूं। अगर थोड़ी बहुत भी बचत रहती है तब तक तो उसे ऐसे ही निवेश कर देता हूं, यह सोच कर कि आखिर कब तक राहुल गिरोह की बात पर बाजार प्रतिक्रिया देगा? कभी तो यह आयेगा कि इनके चिल्लाने को उतना भी महत्व नहीं दिया जायेगा जितना किसी स्ट्रीट डॉग के भौंकने पर हम ध्यान देते हैं। उस दिन भारत और भारत का बाजार फिर से गजराज की तरह बढ़ते चला जायेगा।
कहां तक ये मन को अंधेरे छलेंगे,
देशद्रोही कांगरेड कभी तो नपेंगे।
जय देश जय बाजार।





