छत्तीसगढ़

बिखरी हुई है कांग्रेस : राजेश मूणत

Nilmani Pal
18 Feb 2025 5:52 PM IST
बिखरी हुई है कांग्रेस : राजेश मूणत
x

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस में किसे इस्तीफा देना चाहिए किसे बचाना चाहिए यह उनके आत्ममंथन का विषय है । भाजपा विधायक सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस बिखरी हुई है यह समझ में नहीं आ रहा है कि ये भूपेश की कांग्रेस है या टीएस की कांग्रेस है या बैज की कांग्रेस । कांग्रेसी खुद नहीं चाहते की कोई ऐसा आए की जो सबको साथ लेकर चले।

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का नाम सामने आते ही पार्टी के आदिवासी नेता लामबंद हो कर कांग्रेस की बागडोर आदिवासी नेता को सौंपने की मांग कर रहे हैं। एक आदिवासी नेता तो दिल्ली भी पहुंच गए हैं। इसको लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। भाजपा ने इस पर तंज कसा है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि टीएस प्रदेश अध्यक्ष बने इसके लिए लाबिंग शुरू हो चुकी है।

सवा साल के अंदर कांग्रेस की लगातार चौथी हार के बाद कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की आवाज उठने लगी है । इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद इस बात की चर्चा गरम है कि पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपी जा सकती है। इसके बाद से बस्तर से लेकर सरगुजा तक आदिवासी अध्यक्ष बनाने की मांग उठ रही है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व विधायक संतराम नेताम और फूलीदेवी नेताम इसको लेकर सक्रिय हो गए हैं । इस मामले में उनका ये भी तर्क है कि आदिवासी CM से टक्कर लेने आदावासी नेतृत्व जरूरी है।


Next Story