छत्तीसगढ़

नकटी की जनता को भड़का रही कांग्रेस : बीजेपी

Nilmani Pal
6 July 2026 4:35 PM IST
नकटी की जनता को भड़का रही कांग्रेस : बीजेपी
x

रायपुर। नकटी गांव मामले में जारी सियासत के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और साय सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने एक तरफ गांव में जमीन अधिग्रहण की कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुई प्रक्रिया की जानकारी दी, दूसरी ओर भ्रामक जानकारियां फैलाकर कांग्रेस पर लोगों को भड़काने का घिनौना कृत्य करने का आरोप लगाया.

वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के साथ भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस पार्टी अराजक स्थिति बना रही है. नकटी गांव प्रकरण में सरकार पर लांछन लगा रही कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

बकौल मंत्री नकटी गांव का घटनाक्रम आज का नहीं है, 1 सितंबर 2020 को आवंटन की मांग दी गई, तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी. 15.47 हेक्टेयर भूमि मांगी गई थी, जिसके आधार पर नकटी गांव में भू आबंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई. 9 नवंबर 2020 को आपत्ति आमंत्रित की गई. 4 फरवरी 2021 को सभी विभागों से आपत्ति मांगी गई, किसी विभाग ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई. 26 जून 2021 को उल्लेख किया गया कि उक्त भूमि आबंटन के लिए प्रस्तावित है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी का सरकार के ऊपर आरोप लगाना निराधार है.

Next Story