छत्तीसगढ़
कांग्रेस का हाथ उनके पार्टी के भीतर के अपराधियों के साथ: डॉ. नवीन मार्कण्डेय
Shantanu Roy
6 Oct 2025 6:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने जांजगीर के श्याम सुपर मार्केट में डकैती की साजिश को अंजाम देते नकाबपोश अपराधियों की गिरफ्तारी और इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर के भी शामिल होने पर प्रदेश में अपराधों को लेकर स्यापा मचा रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश में घट रहे अधिकांश अपराधों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद अब कांग्रेस को पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चाहिए कि वह जनता के साथ है या फिर लूटमार करने वाले अपराधियों के साथ खड़ी है?
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ उनके पार्टी के भीतर के अपराधियों के साथ है कांग्रेस और अपराधियों का एक संगठित गिरोह बनता जा रहा है इसका डकैती प्रकरण ताजा मामले हैं जो हथियार बरामद हुए हैं, वह क्षेत्रीय विधायक के घर से मिले हैं। इससे यह साफ है कि कांग्रेस जनता की सेवा और सुरक्षा के रास्ते से भटक चुकी है। कांग्रेस अपराधियों को इस तरह संरक्षण देकर अपराधियों का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण कर रही है। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि बलौदाबाजार हिंसा से लेकर डकैती के इस ताजा खुलासे तक कांग्रेस का यही राजनीतिक चरित्र सामने आ रहा है। कांग्रेस के विधायक के घर से हथियार मिल रहे हैं।
कांग्रेस की एक महिला विधायक का रेत खनन के अवैध कारोबार के लिए रंगदारी वसूलने का ऑडियो वायरल हो रहा है, किसानों के लाखों रुपए फर्जी तरीके से अपने और अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करने के आरोप भी कांग्रेस के ही एक विधायक पर लगे हैं। बस्तर से लेकर सरगुजा तक कांग्रेस नेताओं की अपराधों में संलिप्तता उजागर हो रही है। एनसीआरबी की रिपोर्ट इस बात को बताती है कि कांग्रेस शासनकाल में कितने अपराध हुए है और उसके लिए कौन जिम्मेदार हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि भाजपा हमेशा यह कहती रही है कि प्रदेश में जहां भी अपराध होता है, वहाँ या तो कांग्रेस का संरक्षण होता है, या कांग्रेस के नेतागण ख़ुद ही अपराध में संलिप्त होते हैं। एक तो ऐसा कर कांग्रेसी अपनी दादागिरी जमाना चाहते हैं, अपराधियों को संरक्षण देकर जनता को डरा-धमकाकर सहयोग लेना चाहते हैं, और दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था की ख़राब स्थिति बता कर सरकार पर हमला भी करना चाहते हैं। कांग्रेस का यह दोहरा राजनीतिक चरित्र ही प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा पर सबसे बड़ी चुनौती है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल भी उपस्थित थीं।
Tagsभाजपानवीन मार्कण्डेयकांग्रेसएनएसयूआईजितेंद्र दिनकरजांजगीर डकैतीश्याम सुपर मार्केटअपराधकांग्रेस नेता संलिप्तताविधायक के घर हथियारबलौदाबाजार हिंसाअवैध खननराजनीतिक हमलाकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़ राजनीतिभाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंसकांग्रेस अपराध संरक्षणभाजपा बनाम कांग्रेसप्रदेश राजनीति विवादरायपुर समाचारBJPNaveen MarkandeyCongressNSUIJitendra DinkarJanjgir robberyShyam Super MarketcrimeCongress leader involvementweapons found in MLA's houseBalodabazar violenceillegal miningpolitical attacklaw and orderChhattisgarh politicsBJP press conferenceCongress crime protectionBJP vs Congressstate politics disputeRaipur newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





