छत्तीसगढ़

जनता की पसंद उन नेताओं को कांग्रेस दे रही विधानसभा टिकट

Nilmani Pal
3 Oct 2023 12:56 PM IST
जनता की पसंद उन नेताओं को कांग्रेस दे रही विधानसभा टिकट
x

सरगुजा। भरोसा यात्रा के दौरान अंबिकापुर पहुंची छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के बयान ने सरगुजा संभाग के विधायकों की चिंता बढ़ा दी है। सैलजा ने कहा कि संभाग की कुछ सीटों पर बदलाव हो सकता है और हम जनता के पसंद के आधार पर टिकट देंगे। आपको ये भी बता दें कि सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटें 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीती थी।

लेकिन चुनाव से पहले ही डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव जो सरगुजा संभाग की कई सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के हार का दावा किया है। उनका कहना है कि सरगुजा में इस बार कांग्रेस को 7-11 सीटों में ही जीत मिलेगी। यानि कांग्रेस पार्टी यहां से 3 से 7 सीट हार रही है।

Next Story