छत्तीसगढ़

कांग्रेस को लग रहे झटके-पे-झटके, कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Shantanu Roy
6 April 2024 1:00 PM GMT
कांग्रेस को लग रहे झटके-पे-झटके, कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
x
छग से बड़ी खबर
दंतेवाड़ा। कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए वोट मांगने दंतेवाड़ा पहुंचे। गीदम बस स्टैंड के एक होटल में उन्होंने चाय बनाई। सियासी गरमाहट के बीच चाय पर लोगों से चर्चा की। जनता को मोदी की गारंटी बताई। वहीं, भाजपा को जीत दिलाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कही।

दरअसल, राम विचार नेताम पिछले 2-3 दिनों से लगातार बस्तर दौरे पर हैं। शुक्रवार को दंतेवाड़ा में भाजपा के नेताओं की बैठक ली। एक दर्जन कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन भी थामा। राम विचार नेताम ने बस्तर लोकसभा सीट को भाजपा के कब्जे में लेने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जिताने के लिए जीतोड़ मेहनत करें।

इसके बाद शुक्रवार देर शाम गीदम के बस स्टैंड पहुंचे। यहां एक होटल में उन्होंने खुद अपने हाथों से चाय बनाई और लोगों को भी पिलाई। चाय पर चर्चा की। यहीं पर राम विचार नेताम ने मोदी की गारंटी भी लोगों को बताई और कांग्रेस की नाकामी गिनाई। चाय पर चर्चा कार्यक्रम से बस स्टैंड में मौजूद लोग मंत्री से सीधे संवाद स्थापित किया।

बस्तर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में मतदान होगा। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को चुनावी मैदान में जिताने, जनता से वोट मांगने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर पहुंचेंगे। 8 अप्रैल को आमाबाल गांव में पीएम की चुनावी सभा होगी। ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी सभा कर ग्रामीण वोटर्स को साधने की स्ट्रैटजी होगी। मोदी के बस्तर दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
Next Story