छत्तीसगढ़
देश जोड़ने वालों से देश तोड़ने वाले की तुलना कर रही कांग्रेस- संतोष पांडेय
Shantanu Roy
30 Jan 2023 5:22 PM GMT

x
छग
रायपुर। सांसद संतोष पांडेय ने कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान श्रीराम और आद्य शंकराचार्य जी से करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि यह भारतीय सनातन संस्कृति का घोर अपमान है। रविन्द्र चौबे को यह सोचना चाहिए कि वे एक मंत्री हैं। वे फिरोज गांधी के नाती और जवाहरलाल नेहरू के परपोते की तुलना इक्ष्वाकु वंश के भगवान श्रीराम के साथ कर रहे हैं। सनातन धर्म संस्कृति के माध्यम से देश को जोड़ने चार पग में चार पीठों की स्थापना करने वाले आद्य शंकराचार्य जी से कर रहे हैं। यह तो देखें कि किसके वंशज की तुलना किन अवतारों से कर रहे हैं। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस में चाटुकारिता का पुराना रोग है। कभी कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए देवराज बरुआ ने कहा था कि इंदिरा इज़ इंडिया, इंडिया इज इंदिरा। वे इंदिरा गांधी की तुलना भारत माता से कर रहे थे। रविन्द्र चौबे इंदिरा के नाती की तुलना भगवान श्रीराम और आद्य शंकराचार्य जी से करके बरुआ का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। वोटों के लिए सिर्फ चुनाव के समय जींस टी शर्ट के ऊपर जनेऊ धारण करने वाले शख्स की तुलना भारतीयता के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम तथा सनातनी अध्यात्म के चेतना केंद्र आद्य शंकराचार्य जी से करना अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस चाटुकारों की मंडली है और इसमें चापलूसी की होड़ चल रही है।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की चमचागिरी करने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक कदम आगे हैं तो उनके साथ कुर्सी दौड़ स्पर्धा में लगे मंत्री टीएस सिंहदेव भी राहुल के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच गए। अपने नंबर बचाने के लिए मंत्री रविन्द्र चौबे ने तो हद ही पार कर दी। उन्होंने चाटुकारिता की पराकाष्ठा का प्रदर्शन किया है। मंत्री चौबे ने कांग्रेस की चरण वंदना संस्कृति के अनुरूप एक व्यक्ति और परिवार के आगे देश, सनातन धर्म और संस्कृति की महत्ता को तिरस्कृत किया है। भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे सहित सभी कांग्रेस नेताओं को नेहरू गांधी खानदान की जितनी चरण वंदना करनी है, करें। लेकिन छत्तीसगढ़ सनातनी आराध्यों का अपमान सहन नहीं करेगा। रविन्द्र चौबे सनातन संस्कृति का अनादर करने पर तत्काल जनता से क्षमा याचना करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतायें कि क्या वे अपने मंत्री की अति वाचालता से सहमत हैं? उन्होंने कहा कि रविन्द्र चौबे की बुद्धि ने काम करना बंद कर दिया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story