छत्तीसगढ़

कांग्रेस को चुनाव हारने का डर, खैरागढ़ में बोले प्रहलाद सिंह पटेल

Nilmani Pal
6 April 2022 9:13 AM GMT
कांग्रेस को चुनाव हारने का डर, खैरागढ़ में बोले प्रहलाद सिंह पटेल
x

राजनांदगांव। खैरागढ़ में 12 अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ​पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी है। इसी क्रम में बुधवार को केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अमलीडीह कला ग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री पटेल ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का आभारी हूं कि पार्टी ने मुझे स्टार प्रचारक के रूप में यहां आने का मौका दिया, मैं मानता हूं कि साढ़े 3 साल में राज्य सरकार कि जो विफलता है उस का पैमाना तय होगा। इसके अलावा उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के बारे में कहा कि यह हमारे बहुत अच्छे उम्मीदवार हैं, उनको विजय मिलेगी। कांग्रेस का पाखंड बेनकाब करना यह ज्यादा जरूरी है। पिछले साढे 3 सालों में कांग्रेस ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया जिससे हर बार वह यहां वोट मांग पाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साढ़े 3 सालों में उन्हें किसने रोका था, यह जवाब उन्हें देना चाहिए। खैरागढ़ को जिला बनना चाहिए लेकिन कांग्रेस ने भयभीत होकर घोषणा की है, साढ़े 3 साल तक घोषणा क्यों नहीं की गई। वहीं धान खरीदी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि राज्य को दिवालिया करने पर आमदा है। कांग्रेस को केंद्र सरकार से जल जीवन मिशन के तहत 1,431 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को दिया गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के साथ भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story