छत्तीसगढ़
कांग्रेस डूबती नैया, इनकी नाव में छेद, पानी भर रहा: मुख्यमंत्री साय का हमला
jantaserishta.com
20 March 2024 12:51 PM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग के दौरे के लिए रवाना हुए. रवानगी से पहले सीएम साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने अपने दौरा कार्यक्रम को लेकर कहा कि हर बार दंतेवाड़ा से ही चुनाव का आगाज करते हैं. वहीं से लोकसभा चुनाव की शुरुआत कर रहे हैं. आज दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद कार्यकता सम्मेलन में शामिल होंगे.
कांग्रेस के प्रत्याशियों के ऐलान नहीं होने पर सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है. इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है. लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं. इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है. इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





