छत्तीसगढ़

कांग्रेस में अंदरूनी कलह, सचिन पायलट के सामने क्या हुआ? जानिए

jantaserishta.com
27 Nov 2025 8:32 AM IST
कांग्रेस में अंदरूनी कलह, सचिन पायलट के सामने क्या हुआ? जानिए
x
छत्तीसगढ़.
केशकाल: बस्तर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। केशकाल बस स्टैंड में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पार्टी के दो गुट मंच के दोनों ओर एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत खड़े दिखाई दिए, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम और पूर्व विधायक संतराम नेताम अलग-अलग खेमों के साथ मंच के विपरीत ओर खड़े नजर आए। दोनों नेताओं के समर्थक भी अपने-अपने समूह में अलग-अलग स्थानों पर खड़े रहे, जिससे पार्टी की अंदरूनी खींचतान साफ झलकती रही। सचिन पायलट के आगमन के बीच जिस प्रकार स्वागत मंच पर यह विभाजन दिखाई दिया, उसने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के धमतरी में आज कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का वो चेहरा सामने आया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र अजमानी ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहना पर महापौर टिकट वितरण में दलाली का सार्वजनिक आरोप लगाया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null