छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने किया कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम : अरुण साव

Nilmani Pal
27 Oct 2024 12:13 PM IST
कांग्रेस ने किया कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम : अरुण साव
x

रायपुर। राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन जुटा हुआ है. इस बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस बार राज्योत्सव मेला का आयोजन 4 से 6 नवंबर को नया रायपुर अटल नगर में होगा. मेला में ‘मोदी की गारंटी’ के साथ छत्तीसगढ़ की विकास गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को मीडिया से चर्चा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बलरामपुर दौरे पर को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य की शांत फिजा को खराब करने की मानसिकता से काम कर रही है. जब सत्ता में थी,

तब पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर राज्य के कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम किया. उन्होंने कहा कि आज जब जनता ने विपक्ष में बिठाया है, तब भी कांग्रेस उसी मानसिकता से काम कर रही है. प्रदेश में विष्णु देव की सरकार है. राज्य में क़ानून व्यवस्था की स्तिथि बिगड़ने नहीं देंगे. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी.

Next Story