
रायपुर. छत्तीसगढ़ में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर मंथन को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 24 को रायपुर पहुचेंगे. एसआईआर प्रक्रिया के मंथन में जुटी कांग्रेस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर खूब हल्ला मचाया था. कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाया था, लेकिन बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बावजूद कांग्रेस बेबुनियाद बातें कर के भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं, बल्कि बरसों से होते आ रहा है. कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है, इसलिए अब जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है. जैसे बिहार की जनता ने कांग्रेस को जवाब दिया है, उसी तरह अन्य राज्यों की जनता भी उन्हें जवाब देगी.
रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका के दूसरे वनडे मैच को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद है. राजधानी रायपुर में इंटनेशनल वनडे मैच होना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है. 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आगाज होगा. ये मैच छत्तीसगढ़ के लिए यादगार होने वाला है.





